जामा थाना क्षेत्र के विजय बांध गांव के समीप एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक ट्रक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। जिससे उसमें बैठे चालक और सहायक चालक की मौत हो गयी। दरअसल पूरे ट्रक में करंट फैल गया, जिससे पूरे ट्रक में आग लग गई।
जामा थाना क्षेत्र के विजय बांध गांव के समीप एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक ट्रक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। जिससे उसमें बैठे चालक और सहायक चालक की मौत हो गयी। दरअसल पूरे ट्रक में करंट फैल गया, जिससे पूरे ट्रक में आग लग गई।
दुमका जिले के काठीकुंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी ने अपने ही मकान मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।
दुमका जिले की मुफस्सिल पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। शख्स को रविवार को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी भुरकुंडा का रहने वाला है। उसका नाम तपस कुमार दे है। पुलिस को यह सफलता एसपी को मिली गुप्त सूचन
आग उगलगी गर्मी के बीच अच्छी खबर है कि दुमका में झमाझम बारिश हो रही है। लोग इस बारिश को प्रकृति का सौगात मान रहे हैं। मौसम ने अचानक करवट ली और बादल छा गए।
जामा थाना क्षेत्र के भटनिया गाँव के समीप रेल दुर्घटना की खबर है। बताया जा रहा है कि इस रेल दुर्घटना में एक ट्रैक्टर चालक भी आ गया, घायल को गंभीर अवस्था में दुमका फूलों झानो मेडिकल कॉलेज के लिए 108 एंबुलेंस से भेजा गया
झारखंड की उपराजधानी दुमका के राजकीय पुस्तकालय में दो दिवसीय साहित्य महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में देश के बेहतरीन लेखक शामिल हो रहे हैं।
दुमका जिले के रामगढ़ के कुशबोना गांव में लोगों ने बुधवार की तड़के लगभग 3 बजे शादीशुदा आदिवासी महिला के साथ डांड़ो गांव के एक युवक को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।
दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड में रामनवमी को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। खासतौर पर नशीले पदार्थों को लेकर।
दुमका जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर भुरकुंडा नदी में नहाने गए 2 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अमित पंडित नामक लड़का पहले नहाने के लिए नदी में उतरा था।
दुमका में शनिवार की सुबह सहायक पुलिस के एक जवान ने सुसाइड कर ली है। वह शहर के शिव पहाड़ स्थित पोस्ट ऑफिस के पास किराये के मकान में रहता था। मृतक का नाम विवेक कुमार है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र बरहेट में गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। बरहेट थाना क्षेत्र में महिला को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर दो आरोपी को गिरफ्तार किया है।